Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामनगर ब्लाक के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुर में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

संवाददाता: नीलेश पटेल

रामनगर/ जौनपुर

बतादे कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना रामनगर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुर में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश सिंह ने शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेश सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सशक्तिकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं और अभिभावकों को विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में सीडीपीओ रामनगर इंदू यादव, सुपरवाइजर प्रिंस सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाएं, बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!