Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

लोकजन सोशलिस्ट पार्टी ने वाराणसी में धूमधाम से मनाया चतुर्थ स्थापना दिवस।

संवाददाता: रवि पटेल 

वाराणसी

लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह आज बाबतपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समतामूलक समाज के निर्माण और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

समारोह की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव दिनेश शर्मा और मार्गदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता घनश्याम यादव व धन्यवाद पार्टी के प्रमुख महासचिव राजेश विश्वकर्मा तथा धन्यवाद पार्टी के संरक्षण राधेश्याम विश्वकर्मा की देखरेख में हुआ।

 

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय और उसका अधिकार दिलाना है। उन्होंने ‘जय समतामूलक समाज, जय संविधान, जय भारत’ के नारे के साथ कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

संस्थापकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी के प्रमुख संस्थापक सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं: लक्ष्मण शाहिल मनीष यादव चन्दन पटेल सत्यनारायण विश्वकर्मा श्यामधनी भारती

गुलाब सुभाष विश्वकर्मा

डॉ अनिल ।

सभी संस्थापक सदस्यों ने पार्टी के चार साल के सफर के अनुभवों को साझा किया और आगामी राजनीतिक व सामाजिक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की।

सांस्कृतिक और वैचारिक आदान-प्रदान किया

कार्यक्रम के दौरान देश और समाज के प्रति निष्ठा की शपथ ली गई तथा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों और संस्थापक सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!