Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सेवा संकल्प अभियान: जनकल्याण शिविर, सुनीं गई ग्रामीणों की समस्याएं।

संवाददाता: आशीष सिंह 

राजातालाब/वाराणसी

विकासखंड आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित पांच दिवसीय बहुउद्देशीय जनकल्याण सेवा शिविर के दूसरे दिन रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र पटेल ने पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। दोनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।

विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद आशा ट्रस्ट वाराणसी की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय जन-चौपाल में शामिल हुए।जन-चौपाल में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे किसानों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों एवं मातृशक्ति से विधायक डॉ. सुनील पटेल ने आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा को जनविश्वास का आधार बनाते हुए पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को पात्र लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, अमित पटेल प्रधान रमना, खंड विकास अधिकारी, मानस सिंह, विनोद पटेल, राहुल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!