जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील अंतर्गत गोपालापुर बाजार में, दुकानदारों द्वारा अखबार पर परोसा जा रहा है टिकिया ब्रेड नहीं दे रहा है कोई ध्यान ।
संवाददाता: निलेश पटेल
रामनगर जौनपुर
आपको बता दे की रामनगर ब्लॉक के अंतर्गत गोपालापुर बाजार में ग्राहकों को टिकिया ब्रेड अखबार पर खाने के लिए दे रहे हैं, जबकि अखबार की स्याही बहुत ही खतरनाक होती है, लेकिन बहुत लोगों को पता न होने के कारण लोग, जहर खा रहे हैं, कोई भी संबंधित अधिकारी इस पर नहीं दे रहा है ध्यान जब एक दुकानदार से मैंने पूछा कि आप अखबार में क्यों दे रहे हैं, तो उसका सीधा जवाब था कि हम लोग काफी समय से यहां अखबार में ही देते हैं, कोई कुछ नहीं करता, ना ही कोई बोलता है, हमने कहा आपको दोना रखना चाहिए, फिर भी उसका जवाब वही था कि यहां सभी लोग अखबार में पर ही टिकिया ब्रेड देते हैं ।
दुकानदार का जवाब सुनकर आप क्या अंदाजा लगा सकते हैं कि आम जनता को जानकारी न होने से रोजाना खा रहे है जहर। जबकि सभी दुकानदार को धोना रखना चाहिए, लेकिन कोई दुकानदार नहीं रख रहा है। क्या करेगी आम जनता।
अब देखना यह है कि क्या बाजार में ऐसे दुकानदारों के ऊपर हो सकती है कार्रवाई, क्या संबंधित अधिकारी लेंगे संज्ञान, क्या अखबार पर टिकिया ब्रेड देना बाजार में बंद हो पाएगा, क्या आम जनता जहर खाने से बच पाएगी।



