थाना जंसा पुलिस द्वारा अपहरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

जिला क्राइम संवाददाता: रमेश कुमार शर्मा
वाराणसी
दिन बृहस्पतिवार को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरपुर अंडरपास के पास से मु0अ0सं0 198/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अविनाश उर्फ रुद्र पुत्र लम्बई, निवासी ग्राम सरइया सिकन्दरपुर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अविनाश उर्फ रुद्र पुत्र लम्बई, निवासी ग्राम सरइया सिकन्दरपुर, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 23 वर्ष।बरामदगी का विवरण
अपहृता बरामद।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 अंकुर कुशवाहा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।




