क्राइम ब्रांच का फर्जी इंस्पेक्टर फरहान और उसकी पत्नी गिरफ्तार आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर करता था वसूली।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ पति फरहान अपनी पत्नी के साथ मिलकर आरोपी मोटी रकम की वसूली करता था आरोपी फरहान पुलिस की वर्दी पहनकर अपने आप को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था आपको बताते चलें रामपुर पुलिस ने 8 अप्रैल को NDPS में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था
NDPS में पकड़े गए आरोपियों में से मुन्ना की पत्नी से आरोपी फरहान ने 10 लाख रुपये की मांग की थी NDPS में गिरफ्तार मुन्ना को मुकदमे से बचाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे थे वहीं जेल ना भेजने को लेकर पीड़िता से आरोपी फरहान ने 5 लाख 50 हज़ार ले लिये थे पीड़ित मुन्ना की पत्नी ने शहर कोतवाली मे फरहान और उसकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी वहीं आज रामपुर पुलिस ने आरोपी फरहान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है
आरोपियों के पास से 4,57,500 रुपए और पुलिस की वर्दी भी बरामद की है मामला रामपुर शहर कोतवाली का क्षेत्र मामला है।




