यूपी

रामपुर में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या, जंगल में मिला शव; गांव का युवक गिरफ्तार।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

लापता बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज; आरोपी ने कबूला जुर्म, दुष्कर्म की आशंका पर डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम थाना शाहाबाद क्षेत्र के भीतर गांव में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कल से लापता बच्ची का शव शुक्रवार सुबह गांव के जंगल में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची की तलाश में पुलिस लगातार जंगल, खेतों और तालाब में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। डॉग स्क्वायड की मदद से बच्ची का शव बरामद किया गया

बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट गई थीं। इसी दौरान गांव के डॉक्टर अजीम के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में गांव का ही एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने एक दुकान से बच्ची के लिए दो लॉलीपॉप भी खरीदी थीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से भी घटना की जानकारी ली। वहीं, बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए दो डॉक्टरों के पैनल और महिला चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

एसपी ने बताया कि छह साल की बच्ची कल से लापता थी। पुलिस जंगल, खेत और तालाब में लगातार तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह डॉग स्क्वायड की मदद से बच्ची का शव बरामद हुआ। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्ध युवक की पहचान हुई। पूछताछ में उसने घटना स्वीकार कर ली है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की हर पहलू से जांच करने में जुटी है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि गांव में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!