चुनार चोपन रेलवे मार्ग पर अधजला युवक का शव मिला।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट
मिर्जापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के चुनार चोपन रेलवे मार्ग पर धनसिरिया गांव के पास एक युवक का अध जला शव मिला है पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह पटेल नगर सब्जी मंडी के सामने धनसिरिया गांव के पास रेलवे लाइन को पार करके कुछ लोग शौच को जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि रेलवे के खंभा नंबर 198 / 11 के पास एक युवक गिरा हुआ है पास जाकर देखा तो वह अधजला हुआ एवं मृत् था। रेलवे लाइन पर युवक के मरने की सूचना लोगों तक पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ पहुंच गई तब तक किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया और मौके पर राजगढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई।
मौके पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने उसकी पहचान करनी चाही तो कोई पहचान वाला नहीं मिला। मृत युवक के शरीर के कपड़े बुरी तरह झुलस गए थे उसने पैंट शर्ट और जूते पहन रखे थे पुलिस ने जब जांच किया तो उसके पास से 500 – 100- 50 के नोट मोबाइल और आधार कार्ड मिला जिस पर युवक का नाम रामदास पुत्र राम शोभा वार्ड नंबर 11 कुलडोमरी टोला बेरपान अनपरा सोनभद्र लिखा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया की एक युवक का रेलवे लाइन के पास शव
मिला हुआ है जिसे लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।




