यातायात पुलिस के आरक्षी को शौच के लिए जाना पडा भारी,लिख दी रपट यातायात प्रभारी ने लिखी रपट,बोले तुम्हारी लैट्रीन का मेने ठेका ले रखा है,आडियो वायरल।

संवाददाता: रिंकू दिवाकर
संभल
संभल/बहजोई गंगा एक्सप्रेस वे का 29अप्रैल उद्घाटन होना है इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरदोई में करेंगे इसी क्रम में बहजोई के लहरावन टोल प्लाजा के पास इसी को लेकर कार्यक्रम रखा जा रहा है इस प्रोग्राम में प्रभारी मंत्री धर्मपाल प्रजापति शिरकत कर रहे है,इसी के चलते 28अप्रैल से इंतज़ाम किया जा रहा है और सभी जगह थाना पुलिस के साथ साथ यातायात पुलिस व्यवस्था में लगाई गई है।
वही यातायात पुलिस के एक जवान जयभगवान की डियूटी लगाई गई,अचानक दोपहर को उसका पेट खराब हो गया और बह पास के पैट्रोल पंप पर शौच करने चला गया ।जैसे ही वह वापस लौटा तभी यातायात प्रभारी दुष्यंत वालियान का फोन उसके पास आया और उन्होंने उससे कहा की अपनी आमद करालो ।तब उसने पूछा क्यों तव जबाब आया कि मेंने तुम्हारी रपट लिख दी है तव उसने पूछा आखिर क्यूं उन्होंने कहा तुम ड्यूटी से गायब थे ।तब उसने अपवीती सुनाई कहा कि में सुबह जल्दी जल्दी में एक किलो दूध पीकर आ गया था। और अचानक मेरा पेट खराब हो गया था। मैं शौच के लिए गया था आप जानकारी निकाले की मैं मात्र कुछ ही समय के बाद अपने स्थान पर वापस आ गया था।
*इस बात से ख़फ़ा प्रभारी ने दिया बडा जबाब*
प्रभारी का ग़ुस्सा जब दीवान पर बरसा तब आप उन शब्दों की कल्पना नही कर सकते प्रभारी ने फ़ोन पर कहा की मेंने तुम्हारी लैट्रीन का ठेका ले रखा है क्या।
यह शब्द अपने आप में अशोभनीय है अगर ड्यूटी पर किसी की तबियत बिगड़ जाती तब उसकी मदद की जाती है ना कि उसके साथ ऐसा व्यवहार ,आज गंगा एक्सप्रेस वे पर केवल तैयारियां ही चल रही थी ।कोई वीआईपी या वीवीआईपी का प्रोग्राम नही था प्रोग्राम कल होना था पीड़ित सिपाही का कहना है कि में अपने उच्च अधिकारियों से इस बात की शिकायत करुंगा।
*पीड़ित सिपाही ने खोले प्रभारी के राज*
टी एस आई दुष्यंत वालियान हम से चिढे हुए हैं और अवैध तरीके से ट्रक चलवाते है और हम उनका चालान करते हैं तो नाराज़ होते हैं।
मेरी आज सुबह आठ बजे से आठ बजे तक डियूटी लगा दी,आज जब में घर से आया तो दूध पीकर आया जब मुझे लैटरीन लगी तब मैं फ्रेश होने एच पी के पैट्रोल पंप पर चला गया ।इसको लेकर बह बहुत गुस्सा हो गये और मुझसे बोले कि मेने तुम्हारी लैट्रीन का ठेका ले रखा है।
उन्होंने कहा एक बार कांवड़ का समय चल रहा था ।तब मेने इनका मिट्टी का एक डंपर रोक दिया था ।कि भाई इधर कांवड़ का रास्ता है इधर नहीं जाएगा,यह डंपर इन्होंने चलबा रखे थे मुझे मालूम नही था ।इसी बात को लेकर आज तक मुझसे नाराज़ हैं और लगातार मुझे परेशान करते हैं।




