Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सब्जियों के उचित मूल्य निर्धारण को लेकर जमुनीपुर के किसानों की बैठक।

संवाददाता:  दिनेश पटेल 

चोलापुर /वाराणसी 

दिनांक 02/08/2026 को ग्राम जमुनीपुर के किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में उगाई जाने वाली विभिन्न सब्जियों के उचित एवं न्यायसंगत मूल्य (रेट) निर्धारित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में किसानों ने बढ़ती खेती लागत, बीज, खाद, दवा, सिंचाई, मजदूरी तथा परिवहन जैसे खर्चों का आकलन करते हुए यह निर्णय लिया कि सब्जियों का मूल्य किसानों की वास्तविक लागत, उचित लाभ एवं बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाए।

सभी किसानों ने एकमत होकर यह भी निर्णय लिया कि भविष्य में सब्जियों की बिक्री सामूहिक रूप से तय दरों पर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके तथा बिचौलियों पर निर्भरता कम हो।

बैठक में यह भी सहमति बनी कि आवश्यकता पड़ने पर किसान उत्पादक कंपनी (FPO) एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग तथा संगठित विपणन की दिशा में आगे कार्य किया जाएगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो और उन्हें स्थायी बाजार उपलब्ध हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!