Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

थाना सिंधौली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा जनसमस्याएँ सुनी गईं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संवाददाता: राजेश कुमार

शाहजहांपुर

आज दिनांक 23.05.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशन में थाना सिंधौली पर थाना समाधान दिवस का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की अध्यक्षता में किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों, फरियादियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों को अधिकारियों द्वारा क्रमवार गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना-पत्र मुख्य रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, जल निकासी, मार्ग तथा अन्य राजस्व एवं पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। थाना समाधान दिवस के दौरान पुलिस संबंधी प्रकरणों में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!