Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति-पत्र।

संवाददाता: आशीष सिंह 

मड़ियाहूँ/जौनपुर 

मड़ियाहूँ तहसील सभागार में नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर.के. पटेल सम्मिलित हुए और नव-नियुक्त कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को लेकर लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के मानदेय को 12 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने तथा कार्यकर्त्री, सहायिका एवं उनके परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्णय सराहनीय है। इससे आंगनवाड़ी कर्मियों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

विधायक ने सभी नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!