Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अज्ञात शव की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी।

संवाददाता: आशीष सिंह 

चोलापुर, वाराणसी

चोलापुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को ग्राम व पोस्ट गोसाईपुर मोहांव में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। बाद में मृतक की पहचान रामजनम निवासी ग्राम धरायन, थाना धानापुर, चंदौली के रूप में हुई।

मामले में मृतक की पत्नी सीता देवी की तहरीर पर चोलापुर थाने में मु0अ0सं0 0351/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान वीडियो के आधार पर अजय सिंह निवासी विशदसा और विशाल सिंह निवासी बरथौली, थाना चौबेपुर, वाराणसी के नाम प्रकाश में आए।

पुलिस ने दोनों को 27 अगस्त को सरजू ईंट भट्ठा, हरियाहीह चौबेपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने घटना स्वीकार करते हुए अन्य दो संदिग्धों आशीष उर्फ चंद्रिका निवासी हरियाहीह तथा दीपक निवासी बरथराखुर्द के बारे में जानकारी दी। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!