अधिवक्ता जनहितार्थ एक दिवसीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा कार्यशाला आयोजित कार्यक्रम।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक
कटनी/मध्यप्रदेश
समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि आज हमारे जिला सत्र न्यायालय परिसर मे भारत सरकार द्वारा ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित विभिन्न प्रकार की नयी तकनीक व योजना को लेकर जिला अधिवक्ता संघ सभागार मे एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कार्यक्रम किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामीण डाक जीवन बीमा विकास अधिकारी जबलपुर आर सी लोधी एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला ने की विशिष्ट अतिथ्य जिला अधिवक्ता संघ कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे सह सचिव अधिवक्ता गीत मीत धवल सीनियर मातृशक्ति अधिवक्ता अंजूलता परौहा समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थित में कार्यशाला आयोजित हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास अधिकारी आर सी लोधी ने भारतीय डाक जीवन बीमा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा की शुरुआत 24/03/1995 में की गई थी , जिसका मुख्य उद्देश्य सामान्य रूप से ग्रामीण जनता-जनार्दन को बीमा सुरक्षा सुनिश्चित करना और वर्तमान समय पर ग्रामीण डाक जीवन बीमा नयी तकनीक व विभिन्न प्रकार की योजनाए जैसेः ग्राम सुरक्षा (WLA),ग्राम सुविधा (CWA),ग्राम संतोष (EA),ग्राम सुमंगल (AEA), ग्राम प्रिया (GY)और ग्राम बाल जीवन बीमा पाँलिसी संबंधित जानकारी दी ग्रामीण डाक जीवन मार्केटिंग प्रभारी अंकित बिलैया ने अधिवक्ताओ के स्वास्थ्य और जनहितार्थ कम प्रीमियम मे कौन सी पालिसी कर सकते बताया उक्त अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि हम अधिवक्ताओ के हितार्थ निःशुल्क डाक जीवन बीमा होना चाहिए और हमारे सम्मानित बड़े-बुजूर्ग सीनियर अधिवक्ताओ के हितार्थ हेतु कम से कम प्रीमियम की योजनाए अवश्य होनी चाहिए…इस अवसर पर ग्रामीण डाक जीवन बीमा द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजना को लेकर जन-कल्याणकारी संबंधित पंपलेट वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण डाक जीवन बीमा विकास अधिकारी जबलपुर द्वारा जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को नवीन कलेडर और स्मृति प्रतीक देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में विशेष सराहनीय सहयोग ग्रामीण डाक जीवन बीमा सहायक कटनी अभिषेक यादव,सहायक प्रेमशंकर तिवारी अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष संतु परौहा. जूनियर अधिवक्ता पूनम रैदास,माही विश्वकर्मा,गुडिया धंनवंती सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण एंव अधिवक्ताओ की गरिमामय उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ




