Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सड़क हादसे में कैमोर निवासी की मौत, विधायक संजय पाठक ने भेजी 10,000 रु की त्वरित आर्थिक सहायता।

संवाददाता: जिला ब्यूरो सुमित मलिक 

कटनी/मध्यप्रदेश 

बतादे कि कैमोर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 05 निवासी सुखदेव कोल का गुजरात में एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद खबर के मिलते ही क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

विधायक श्री पाठक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए तत्काल आर्थिक सहायता की घोषणा की।

*अंतिम संस्कार के लिए भाई को सौंपी गई राशि*

मृतक के अंतिम संस्कार और परिवार की तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विधायक संजय पाठक की ओर से 10,000 रु की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि कैमोर भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा के माध्यम से मृतक के भाई शंकर कोल को सौंपी गई।

*विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना*

सहायता राशि सौंपने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने विधायक श्री पाठक की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा:

 

इस संकट के समय में मिली त्वरित सहायता और संवेदनशीलता के लिए मृतक के परिजनों ने विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!