Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

गंगा समग्र के साप्ताहिक कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, मां गंगा की आराधना कर राष्ट्रसेवा का दिया संदेश।

आशीष सिंह/दीपक शुक्ला 

सहारनपुर

गंगा समग्र जनपद सहारनपुर, मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित साप्ताहिक कांवड़ सेवा शिविर में पूर्व जिलाधिकारी सहारनपुर डॉ. श्री दिनेश चंद्र सिंह (आईएएस) का गरिमामय आगमन हुआ। उनके शिविर पहुंचने पर गंगा समग्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने मां गंगा की प्रतिमा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए देश, समाज एवं संस्कृति की सेवा के संकल्प को सर्वोपरि बताया। उनके व्यक्तित्व में मां भारती, सनातन संस्कृति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति अटूट श्रद्धा, विश्वास और सम्मान स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। संघ के पुरोधाओं के प्रति उनके सम्मान और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रेरित किया।

शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. दिनेश चंद्र सिंह का सादगीपूर्ण व्यवहार, राष्ट्रभक्ति की भावना तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आगमन से शिविर के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां गंगा से प्रार्थना की वह डॉ. दिनेश चंद्र सिंह एवं उनके समस्त परिवार पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा उन्हें निरंतर राष्ट्र, समाज और संस्कृति की सेवा करने का सामर्थ्य प्रदान करें। गंगा समग्र के पदाधिकारियों ने उनके आगमन को शिविर के लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी क्षण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!