Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

संयुक्त प्रवर्तन अभियान में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन सीज, 4.78 लाख रुपये का जुर्माना।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर

जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर आज प्रातः 4:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), खनन अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर द्वारा रिवर साइट इन से शहजादनगर तक संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अजीतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में ओवरलोड संचालित पाए जाने पर 3 डंपरों को सीज कर पुलिस चौकी में निरुद्ध कराया गया।

इसी क्रम में शाहबाद क्षेत्र में भी व्यापक चेकिंग अभियान चलाते हुए ओवरलोड पाए जाने पर 2 पिकअप, 1 ट्रक एवं 1 डंपर को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 3 अन्य वाहनों का चालान भी किया गया।

संयुक्त अभियान के दौरान की गई प्रवर्तन कार्रवाई में कुल 4.78 लाख रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया, जिसमें से 86 हजार रुपये का जुर्माना मौके पर ही ऑनलाइन जमा कराया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात एवं वाहन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 1 बस एवं 1 स्कूल बस का भी चालान किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!