गांधी जयंती के अवसर पर साहू सामाजिक संगठन के कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर बड़ा संकल्प लिया गया।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर साहू सामाजिक संगठन, महराजगंज की ओर से नारायण वाटिका, गोरखपुर रोड में आयोजित कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक सम्मान को लेकर व्यापक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनपद का कोई भी साहू परिवार अकेला और असंगठित न रहे, इसके लिए संगठन को गांव-गांव और टोले-टोले तक विस्तार दिया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रधानाचार्य रामदास गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयराज गुप्ता और जिला महामंत्री रामशरण गुप्ता ने किया। अधिवक्ता रेनू गुप्ता ने रघुपति राघव राजाराम की प्रस्तुति दी, जिस पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
शिक्षा को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत
मुख्य अतिथि रामदास गुप्ता ने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना जरूरी है। शिक्षा के बिना समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत नहीं हो सकती।
गौरी शंकर गुप्ता ने धर्मशाला को लेकर की बड़ी घोषणा कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक गौरी शंकर गुप्ता ने साहू समाज की धर्मशाला के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की पहली ईंट रखे जाने के साथ ही वह 5 लाख रुपये का सहयोग देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिसवा विधानसभा क्षेत्र में उन्हें समाज के आशीर्वाद से सेवा का अवसर मिलता है तो धर्मशाला का पूरा निर्माण अपने निजी खर्च से कराने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने समाज में संगठनात्मक अनुशासन मजबूत करने पर जोर देते हुए नियमित बैठक, हिसाब-किताब और रजिस्टर व्यवस्था को प्रभावी बनाने की बात कही।
अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा—समाज का सेवक पहले हूं
संगठन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पद पर रहना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है। उन्होंने अपने संबोधन में आरटीआई/आरटीई के माध्यम से गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि संगठन अब हर गांव, हर टोले और हर मोहल्ले तक पहुंचेगा तथा अधिक से अधिक साहू परिवारों को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संगठित प्रयास करने की बात भी कही। जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार कर युवाओं को जिम्मेदारी देने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जी.एन. गुप्ता, मनीष गुप्ता तथा अति विशिष्ट अतिथि चंद्रिका गुप्ता ने समाज को शिक्षित, एकजुट और स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। जिला संयोजक राकेश गुप्ता, विनोद गुप्ता (पूर्व नगर अध्यक्ष, आनंदनगर), ब्रह्मानंद गुप्ता, सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रेमसागर गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, किशन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, नीरज उर्फ बबलू गुप्ता, स्वामीनाथ गुप्ता, जय गोविन्द गुप्ता, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. व्यास गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, उमेश गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, खुशहाल गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, लालचंद गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, नाथू गुप्ता, गोविंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, कृष्णा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में “शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान—यही हमारा अभिमान” के नारे के साथ समाज को संगठित और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।




