Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 120 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 20 लाख 40 हजार रुपये) को CEIR पोर्टल, उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही।

संवाददाता: शारिक खान 

रामपुर 

सर्विलांस सैल जनपद रामपुर द्वारा आमजन के गुम हुए 120 मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 20 लाख 40 हजार रुपये) को CEIR पोर्टल, उच्चाधिकारी एवं थाना स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए किये गये बरामद पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश की कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु 10 प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी है । जिसमें साइबर अपराध भी एक प्राथमिकता है । इन्ही प्राथमिकताओं का अनुपालन करने के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आमजन के मोबाईल फोन की गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो के आधार पर बरामद किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रामपुर के आदेश / निर्देश के अनुपालन में सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से थानों पर नियुक्त CEIR पोर्टल टीम के द्वारा गुम हुए 120 अदद मोबाईल फोन बरामद किये गये, जिनकी अनुमानित कीमत 20,40,000/- (20 लाख 40 हजार रुपये) है ।

आज दिनांक 08.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में श्री सोमेन्द्र मीना, पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा बरामद मोबाईल फोनों को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया । रामपुर पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिल उठे तथा खुशी की लहर दौड़ गयी । मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा । मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें । सर्विलांस सैल, रामपुर द्वारा पूर्व में भी मोबाईलों को बरामद कर मोबाईल धारकों को उपलब्ध कराया जा चुका है।

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सर्विलांस टीम को 10,000/- रू0 नगद ईनाम से पुरस्कृत* किया गया ।

*सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 जितेन्द्र कुमार प्रभारी सर्विलांस सैल ।

2- उ0नि0 मंयक गोयल सर्विलांस सैल रामपुर ।

3- मुख्य आरक्षी 1138 विनय कुमार सिहं सर्विलांस सैल रामपुर ।

4- मुख्य आरक्षी 1139 अनिल कुमार सैनी सर्विलांस सैल रामपुर ।

5- मुख्य आरक्षी 573 दीपक चाहल सर्विलांस सैल रामपुर ।

6- आरक्षी 644 जय कुमार सर्विलांस सैल रामपुर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!