Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

योग के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आयुष विभाग द्वारा निकाली गई पदयात्रा।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे योग सप्ताह के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ख्यालीराम लोधी एवं मा. अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक श्री मोहनलाल सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। पदयात्रा जिला पंचायत कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी समाधि स्थल पर संपन्न हुई।

पदयात्रा का उद्देश्य आमजन को योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से निःशुल्क रूप से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने योग अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने संबंधी संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन योग दिवस के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!