जनपद रामपुर में आधुनिक वज्र वाहन की हुई तैनाती, रामपुर पुलिस हुई और अधिक हाईटेक एवं सशक्त।

संवाददाता:शारिक खान
रामपुर
जनपद रामपुर पुलिस को कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन, दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील अवसरों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित एवं सुरक्षित ढंग से निपटने के लिए एक अत्याधुनिक वज्र वाहन (Anti-Riot Vehicle) प्राप्त हुआ है। इस आधुनिक वाहन के शामिल होने से जनपद पुलिस की परिचालन क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा सुरक्षा संसाधनों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने बताया कि वर्तमान समय में कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों एवं तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी क्रम में जनपद रामपुर पुलिस को उपलब्ध कराया गया यह वज्र वाहन किसी भी विषम परिस्थिति, भीड़ नियंत्रण, उपद्रव, संवेदनशील आयोजनों, धार्मिक पर्वों, वीआईपी ड्यूटी तथा आपदा जैसी परिस्थितियों में पुलिस बल के लिए अत्यंत उपयोगी है।




