Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

कैंसर पीड़ित के लिए रक्तदान कर मुख्य आरक्षी ने पेश की मानवता की मिसाल।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू 

फूलपुर वाराणसी

कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी नीरज द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित मरीज को रक्तदान कर मानवता और सेवा-भाव की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के कार्यालय में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीरज द्विवेदी ने बिना देर किए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

समय पर मिले रक्त से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण मदद मिली। मुख्य आरक्षी का यह सराहनीय कदम न केवल जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक बना, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने कहा कि जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व उसके कार्यों की प्राथमिकता है। भविष्य में भी पुलिस ऐसे मानवीय एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!