Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामनगर ब्लॉक कांवरिया संघ ने की शिवभक्तों के लिए भोजन और विश्राम की पुख्ता व्यवस्था कल सोमवार को होगा जलाभिषेक।

संवाददाता: नीलेश पटेल

रामनगर/जौनपुर
पवित्र सावन माह में शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामनगर कांवरिया संघ द्वारा रामनगर ब्लॉक पर विशेष व्यवस्था की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कावड़ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की है।

रामनगर ब्लॉक के गांव द्वारा यह कार्यक्रम काफी समय से चलाया जा रहा है, जिसमें सभी का सहयोग और शिव भाव का कार्य किया जाता है

संघ द्वारा स्थापित सेवा शिविर में दूर-दराज से आए कांवड़ियों के लिए साफ-सुथरे विश्राम स्थल, पेयजल, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रतिदिन समय पर भोजन वितरित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सेवा शिविर प्रभारी ने बताया कि आज शाम का भोजन करने के पश्चात सभी शिवभक्त कल सोमवार को महादेव के मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। कही-कही जलाभिषेक के लिए विशेष रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा।

कांवरिया संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सेवा भावना से की गई व्यवस्था है। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक शिवभक्त सुरक्षित, सम्मानजनक और श्रद्धापूर्वक अपनी यात्रा पूर्ण करे। प्रशासन के सहयोग से पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखी गई है।

“बोल बम” के जयकारों के बीच शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

वहां पर उपस्थित पूर्व भाजपा मडियाहू मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदीप तिवारी, हर्ष तिवारी, राजमनि पटेल, रामनगर ब्लाक प्रमुख पति दयाराम पटेल, विपिन तिवारी, अनिल तिवारी मनोज तिवारी, विमलेश तिवारी, के साथ काफी संख्या में शिव भक्त लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!