प्रेम प्रसंग में किशोरी की हत्या पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार।

मिर्जापुर
जनपद के पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका का रेप करने के बाद अपने साथी को सौंप दिया प्रेमिका ने साथी को जब रेप नहीं करने दिया तो वह गुस्सा गया और उसके सीने पर पत्थर मार दिया जिससे उसको काफी चोट आई तथा प्रेमिका के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर गमछे से उसका मुख और गला दबाकर हत्या कर दी हत्या करने के बाद शव को एक सूखे नाले में फेंक दिया था माता-पिता की तहरीर पर प्रेमी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसका साथी भाग गया था जिसे पुलिस ने रविवार की रात्रि को एक मुठभेड़ में उसके पैर में गोली मार कर में एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया और और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई जहां इलाज के बाद उससे पूछताछ हुई।
पकड़े गए आरोपी अजय बिंद ने बताया कि मेरा दोस्त राजन उर्फ़ साजन बिंद है जिसने कहा कि मेरा कविता नाम की एक लड़की दोस्त है चलो आज मैं अपनी प्रेमिका से तुम्हें मिलवाता हूं उसी की बात पर हम दोनों 23 मई की रात्रि उसकी प्रेमिका कविता से मिलने गए जहां कविता को बुलाकर साजन ने उसके साथ संबंध बनाया तो मैं भी चाहने लगा कि मुझे भी कविता संबंध बनाने दे और मैं जब बनाने की कोशिश करने लगा तो वह चिल्लाने लगी और जब चिल्लाने लगी तो हमने एक पत्थर उठाकर उसके सीने पर मार दिया और उसके प्रेमी साजन ने गमछा से मुंह और गला को दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हम दोनों ने शव को नाले में फेंक दिया दिया और फरार हो गए।
इधर जब बालिका सुबह अपने घर पर नहीं मिली तो उसके माता-पिता और परिजन उसे खोजने लगे सुबह ग्रामीणों ने बताया कि एक लड़की की लाश नाले में पड़ी हुई है पहचान में गायब लकड़ी कविता ही थी।
बेटी की हत्या हो जाने पर माता-पिता ने प्रेमी के नाम से तहरीर दी जिसे पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथी फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि प्रेमिका की हत्या में शामिल उसका प्रेमी साजन बिंद पुत्र पप्पू बिंद पहले ही पकड़ा जा चुका था उसके साथी अजय बिंद पुत्र रामकुमार बिंद को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया तो मुखबिर की सूचना से पता चला कि आरोपी अजय बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से गौराराज गांव की तरफ जा रहा है जिस पर पुलिस ने बौड़री पहाड़ी के पास घेराबंदी की अपने को पुलिस से घेरता देख उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और वह घायल होकर नीचे गिर गया जिसे पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। पकड़े गए दोनों आरोपी ग्राम सुखनई थाना मड़िहान के निवासी बताए जा रहे हैं।




