Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आगामी आदर्श रामलीला मेले में अश्लील डांस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा मेला कमेटी के सदस्यों से मीटिंग करके थाना प्रभारी ने यह बात कही।

संवाददाता: मोहम्मद यासीन मंडल ब्यूरो बरेली

 शीशगढ़/बरेली 

आगामी पर्व व एस डी एम मीरगंज की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय कमेटी की देख रेख में होने बाले शीशगढ़ रामलीला मेले को शांति पूर्ण संपन्न कराने को मंगलवार को थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कमेटी के सदस्यों व सम्भ्रांत लोगों संग मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने साफ चेताया कि रामलीला मेला परम्परागत तरीके से ही चलाए। मेले में कोई नई परम्परा नहीं डालने दी जाएगी। साथ ही रामलीला मेले में किसी तरह के अश्लील डांस होने पर पूर्णतयः प्रतिबंध रहेगा।इसलिए कमेटी नियमो के दायरे में रहकर मेला सकुशल सम्पन्न कराए , वरना कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उधर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने को लोगो से अपील की गई। इस अवसर पर रामौतार मौर्य,सभासद त्रिमल सिंह राठौर,ठाकुर शिव कुमार सिंह,प्रमोद देवल,विनोद देवल,दीपक वर्मा,संजीव रस्तोगी,बाबू शेख, शरीफ खां, अरविंद गंगवार, अजय अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!