GAVI द्वारा सीएचसी रामनगर में टीकाकरण प्रशिक्षण आयोजित, छूटे बच्चों को आच्छादित करने पर दिया गया जोर।
संवाददाता: निलेश पटेल
जौनपुर
बतादे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सहयोगी संस्था GAVI द्वारा शुक्रवार, दिनांक 11 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में टीकाकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर उन्हें 100 प्रतिशत आच्छादित करना और टीकाकरण के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण सत्र की माइक्रोप्लानिंग, ड्यू लिस्ट प्रबंधन, कोल्ड चेन रखरखाव और वैक्सीन की सुरक्षा संबंधी नवीनतम प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. राकेश प्रसाद, डॉ. जूही सिंह उपस्थित रहे। यूनिसेफ से श्री आलोक राय, GAVI से आदित्य जायसवाल और अतुल सिंह ने प्रशिक्षण में तकनीकी सहयोग किया।
अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक एएनएम और आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में छूटे बच्चों की सूची बनाकर विशेष टीकाकरण अभियान चलाएं। अभिभावकों को भी टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए, जिससे कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।




