Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी बरामद

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू 

पिंडरा। थाना फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन “चक्रव्यूह” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी समेत ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह (चौकी प्रभारी) कठिराँव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ताड़ी कर्बला के पास छापेमारी की गई, जहां तीन लोग जुआ खेलते पकड़े गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में ₹1420 व्यक्तिगत तथा ₹1210 मालफड़ के रूप में कुल ₹2630 नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों में इस्तियाक अंसारी (56 वर्ष), अशोक सेठ (34 वर्ष) और मंगल कुमार (42 वर्ष) निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी शामिल हैं।

इस संबंध में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 91/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!