सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर HPV का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।

संवाददाता: निलेश पटेल
रामनगर जौनपुर
बतादे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर HPV का टीकाकरण शुरू कर दिया गया HPV के टीकाकरण से महिलाओं में सरवाइकल कैंसर ( बच्चेदानी का कैंसर ) जैसी बीमारी से बचा जा सकता है l यह टीका 14 वर्ष से 15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया जाना है l पूर्व में ये टीका प्राइवेट अस्पताल में 4000-5000 रूपये में लगाया जाता था परंतु अब सरकार द्वारा इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गई है l यह टीका प्रत्येक कार्य दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर लगाया जाएगा l 14-15 वर्ष की बालिकाएं अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ आ कर ये टीका लगवा सकती है
एचपीवी टीकाकरण से गर्भाशयग्रीव कैंसर का खतरा कम होता है, जो 14 वर्ष की लड़कियों के लिए अनुशंसित है। यह टीका 2-3 खुराकों में दिया जाता है और यह सुरक्षित और प्रभावी है। यह टीका एचपीवी वायरस के कारण होने वाले अन्य कैंसरों से भी बचाव करता है।




