Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सूरजपुर में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने डॉयल 112 की वाहनों को थानों के लिए किया रवाना। सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई शक्ति, डॉयल 112 की सेवाएं आज से सूरजपुर जिले में हुई प्रारंभ।

संवाददाता: बिनोद गुप्ता

सूरजपुर छत्तीसगढ़-

माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दिनांक 18 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 आपातकालीन सेवा का विस्तार करते हुए इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी क्रम में जिले के थानों के लिए प्राप्त डॉयल 112 की 11 नग वाहनों को बुधवार, 20 मई 2026 को स्थानीय सर्किट हाउस सूरजपुर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर इन वाहनों को थानों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कहा कि यह एक एकीकृत हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर कॉल करके नागरिक संकट की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। डायल-112 के इस सेवा के तहत पुलिस, एम्बुलेंस, आगजनी, फायर और आपदा प्रबंधन से जुड़ी मदद एक ही नंबर 112 डायल करके प्राप्त की जा सकती है। डॉयल 112 की सेवा प्रारंभ होने पर उन्होंने जिलेवासियों को बधाई दी है।

कलेक्टर सूरजपुर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और मेडिकल इमरजेंसी के साथ-साथ डॉयल 112 महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को भी अत्यधिक मजबूत करेगा।

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस की सहायता लेनी हो, एंबुलेंस, आगजनी, आपदा प्रबंधन के लिए सहयोग लेना हो, इसके लिए 112 नंबर डायल करें इसकी सेवा आज से सभी थानों में प्रारंभ हो गया है। इमरजेंसी रिस्पॉस सपोर्ट सिस्टम के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में पीड़ित व्यक्ति को 10 मिनट के अंदर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के अंदर तत्काल सहायता पहुंचाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत 112 डायल कर त्वरित मदद ले, आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी, सीईओ जिला पंचायत श्री विजेन्द्र पाटले, संस्कृति प्रकोष्ठ सह संयोजक धरमवीर सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!