Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अम्बेडकर पार्क में जुटे भाकियू (किरन) पदाधिकारी, तिहाड़ चौकी इंचार्ज के माध्यम से डीएम को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर

एलिया ब्लॉक के ग्राम शहादतनगर स्थित अम्बेडकर Park में भारतीय किसान यूनियन (किरन) द्वारा किसानों की समस्याओं और पंचायतों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पुनीत यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता अनुज यादव, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र, बाराबंकी जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, बहराइच जिला अध्यक्ष गुंजा देवी, तहसील अध्यक्ष चेतराम, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मीनू देवी और हरगांव ब्लॉक अध्यक्ष संदीप मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक के बाद संगठन की ओर से तिहाड़ चौकी इंचार्ज के माध्यम से जिलाधिकारी सीतापुर राजा गणपति आर को नौ सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमितता, मनरेगा भुगतान में गड़बड़ी, आवास योजना में भ्रष्टाचार और बिना कार्य कराए भुगतान किए जाने जैसे आरोप लगाए गए।

संगठन ने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!