यूपी
प्रयागराज में हत्या से फैली सनसनी युवक के बयान से पहले युवक की गोली मारकर हत्या।

संवाददाता: रमेश चंद्र त्रिपाठी
प्रयागराज
प्रयागराज के मुट्ठीगंज इलाके में पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। 25 वर्षीय सक्षम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में सक्षम को पहले स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल और फिर बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक मार्च महीने में भी सक्षम पर जानलेवा हमला हुआ था और गुरुवार को उसी मामले में उसका बयान दर्ज होना था। बयान से पहले हुई हत्या ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
प्रयागराज पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर ली है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है और आगे की जांच जारी है।




