Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, रामपुर थाना में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न। 

रामपुर, जौनपुर

आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर थाना रामपुर परिसर में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मड़ियाहूं उपजिलाधिकारी नवीन कुमार क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय चौधरी ने की। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की

बैठक में क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

बैठक में उपनिरीक्षक मंहगूराम यादव, राम आश्रय कुशवाहा, बाबूराम बिंद एवं इस्लाम मंजीत निरज श्रीवास्तव मनीष शुक्ला सभासद इरफान अंसारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए और मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को बनाए रखने का आह्वान करते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!