मानदेय बढ़ाने समेत मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा
विकासखंड पिंडरा के पंचायत सहायकों ने आगामी 7 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत सुनील सिंह को सौंपा। पंचायत सहायकों ने वर्तमान अल्प मानदेय समाप्त कर 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय करने, महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने, कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड और जीवन बीमा की सुविधा देने समेत अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
इस दौरान पंचायत सहायक यूनियन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पटेल, कोषाध्यक्ष शिवानी पटेल, सचिव चंदन भारती, मीडिया प्रभारी शिवेश कुमार पाण्डेय सहित आकाश सक्सेना, उपेंद्र कुमार प्रजापति, कपिल कुमार गौतम, अभिषेक, संत शील कोविड, जितेंद्र पटेल, अनिशा पटेल, साक्षी यादव, विशाल कुमार समेत अनेक पंचायत सहायक मौजूद रहे।




