जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों की समस्याओ को लेकरअपना दल करेगा धरना प्रदर्शन ।

भदोही
आज दिनांक 10/07/2026 दिन शुक्रवार को अपना दल कमेरावादी पार्टी की मासिक बैठक जनपद कार्यालय इंदिरामिल चौराहा स्थित जीवन धारा हॉस्पिटल के सामने सम्पन्न हुई!जिसमे सर्व प्रथम महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी के जिलाध्यक्ष ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया!उसके उपरांत समस्त पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया!इस दौरान पार्टी के संस्थापक यशकाई डॉ o सोनेलाल पटेल जी अमर रहे के नारों से कार्यालय गुंजायमान हो गया!
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र पटेल ने अपने विचार रखते हुए शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मिले निर्देशों को पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया की आगामी 14 जुलाई 2026 को किसानों के व्याप्त वर्तमान समस्यायो के साथ अन्य कई समस्याओ को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए महामहिम मा o राज्यपाल महोदया जी को सम्बोधित ज्ञापन सौपेगा, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जी ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ से कहा की आप सभी लोग कमर कस से और उस दिन के तैयारी मे मजबूती से लग जाये ताकि भारी संख्या मे लोग स्थल पर पहुंचे ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके !इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों ने पुरजोर समर्थन करते हुए कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे अपने साथ लोगो को लेकर चलने की बात कही!ताकि कार्यक्रम को मजबूत धार मिल सके!
इस अवसर पर सूरज गुप्ता, शिवम जायसवाल, विशाल पटेल, डॉ o बलिराज, विपुल गुप्ता, मनोज मौर्या,राजकुमार मौर्या, अशोक पाल,अंश पटेल इत्यादि बहुत कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




