केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग का कर रही है विकास–डॉ अवधेश सिंह।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा/वाराणसी
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खंड सेवापुरी में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पिण्डरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने सोमवार को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस अवसर पर ‘आँगन का उत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार में सहभागिता कर मातृशक्ति एवं नन्हे-मुन्नों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रम, समाज कल्याण, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, सहकारिता तथा विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में उपस्थित जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को स्वयं संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित सहायता एवं समाधान के निर्देश दिए।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, बिजली, पानी, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को चना बीज, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बीसी सखी एवं बैंक सखी को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र, उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत पात्र मातृशक्ति को नए गैस कनेक्शन का प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निःशुल्क खाद्यान्न का लाभ लेने वाली मातृशक्ति को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह रघुवंशी, ,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला मंत्री अजय पटेल, बीडीओ शिव नारायण सिंह, डॉ देवदत्त सिंह, वी के उपाध्याय ,अमित कुमार सिंह, सहित समेत अहरक लोग रहे।




