हरे चारे के अभाव में नदिहार गो आश्रय केंद्र में पशुओं को खिलाया जा रहा है हरी सब्जियां एवं तरबूज।

मिर्जापुर
जनपद के राजगढ़ ब्लाक के नदिहार गो आश्रय केंद्र पर हरे चारे के अभाव में पशुओं को हरी सब्जियां एवं तरबूज खिलाया जा रहा है जिससे पशुओं के शरीर में पानी की मात्रा कम न हो और उन्हें इस गर्मी के महीने में लू न लगे और वह स्वस्थ रहे।
गर्मी के महीने में एक और लोग जहां प्यार से व्याकुल हैं पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ किसान सब्जियों को पैदा करने के लिए दिन-रात सिंचाई और मेहनत कर रहे हैं लाख प्रयास करने के बाद भी उन्हें अच्छे दम नहीं मिल रहे हैं ऐन केन दाम पर उन्हें बेचना पड़ रहा है ग्राहक न मिलने की स्थिति में गो पालक इन किसानों से हरी घास के स्थान पर इनकी सब्जियां एवं फलों को खरीद कर पशुओं को खिला रहे
हैं।
बुधवार को पटेल नगर मंडी समिति में बिकने के लिए किसानों द्वारा लाए गए खीरा तरबूज भिंडी लौकी बैगन कोहड़ा आदि सब्जियों का सही दाम एवं ग्राहक ना मिलने पर किसानों को इन्हें गो पालको को बेचना पड़ा।
किसान प्रेम शंकर पटेल बृज बिहारी मौर्य नंदलाल चौहान सुनील कुमार चौहान आदि किसानों ने बताया कि इस गर्मी के मौसम में सब्जियों को सीचने में ही₹1000 प्रति बीघा खर्च आ जा रहा है और हर तीसरे दिन इन सब्जियों को सिचना पड़ रहा है मंडी मे बेचने पर लागत भी नहीं निकल पा रही है मुनाफे की बात कौन कहे।
पटेल नगर मंडी समिति में आए नदिहार गो आश्रय केंद्र के केयरटेकर पुनवासी रमेश डॉक्टर ने देखा कि भूसा और चारे से सस्ता सब्जियां मिल रही हैं तो उन्होंने 15 कुंतल लौकी खीरा भिंडी बैगन कोहड़ा और पांच कुंतल तरबूज खरीद लिया जिसे भूसे और हरे चारे की जगह पर पशुओं को खिलाया जा रहा है।
नदिहार गांव के ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह पटेल ने बताया कि बाजार में 6 से 7 रुपए प्रति किलो भूसा मिल रहा है और मंडी में 4 से 5 रुपए किलो हरी सब्जियां एवं तरबूज मिल रहा है इसलिए हरेचारे की जगह पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं तरबूज को खिलाया जा रहा है जिससे पशु को किसी प्रकार की बीमारी न हो।




