Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मड़ियाहूं जमालापुर चौकी अंतर्गत मनापुर बंजारी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात लेकर फरार।

मड़ियाहूं/जौनपुर।

बतादे दे कि मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर चौकी अंतर्गत मनापुर बंजारी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक पुलिस थानाध्यक्ष के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

जानकारी के अनुसार, मनापुर बंजारी गांव निवासी अरविंद कुमार सरोज, जो वर्तमान में सोनभद्र जनपद के बभनी थाने में थानाध्यक्ष पद पर तैनात बताए जा रहे हैं, के मकान में चोरी की घटना हुई। बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला काटने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण वह नहीं खुल सका। इसके बाद चोरों ने मकान के साइड वाले कमरे की कुंडी काटकर घर के अंदर प्रवेश कर लिया।

बताया गया कि चोरों ने मकान के दो कमरों में रखे बेड और अन्य स्थानों की तलाशी ली तथा वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।

सुबह अरविंद कुमार सरोज के बड़े पिता रामप्रसाद सरोज जब मकान पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे का ताला और कुंडी कटी हुई तथा जमीन पर पड़ी देखी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

परिवार के सदस्य गोविंद सरोज ने बताया कि चोरी की घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। घर में एक कुत्ता था, जिसे बांधकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि परिवार की भाभी प्रभा देवी सहित अन्य लोग वाराणसी जनपद में अपने पति के ननिहाल गए हुए थे, जहां मामी की मौत हो गई थी। वहीं बुधवार की दोपहर बड़े भाई का बेटा हिमांशू भी वहां चला गया था। जबकि रामप्रसाद सरोज और उनकी पत्नी पुराने घर में सो रहे थे। ऐसे में बीती रात इस मकान में कोई मौजूद नहीं था।

परिजनों के अनुसार अज्ञात चोर घर से 20 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी चांदी की पैजनी, चांदी के करधन, एक जोड़ी सोने के झुमके, चार सोने की अंगूठियां, 16 लच्छा चांदी, चार सोने की चूड़ियां और एक सोने की चेन चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलने पर जमालापुर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और सबूत एकत्र किए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चोरी की इस बड़ी घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!