Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मोबाइल व नकदी लूटने के मामले में एक अभियुक्त व दो बाल अपचारी गिरफ्तार।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी

चोलापुर थाना पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त तथा दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चोलापुर एस.आर.गौतम के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 11 सितंबर 2026 को करीब 2:50 बजे मां दुर्गा माता मंदिर, भैठोली के पास पलहीपट्टी चौराहे की ओर से एक अभियुक्त सचिन पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम औरा, थाना चोलापुर, उम्र करीब 18 वर्ष तथा दो बाल अपचारियों रुद्र प्रताप पाल पुत्र अरविंद पाल निवासी शिवरामपुर और शिवम गौड़ पुत्र बबलू गौड़ निवासी काकलपुर, थाना चोलापुर, दोनों उम्र करीब 16 वर्ष को नियमानुसार हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर की शाम ग्राम बेनीपुर स्थित चौरा माता मंदिर के पास मनोज कुमार राजभर निवासी गहनी, थाना चोलापुर से तीन अज्ञात लड़कों ने मोबाइल फोन और 600 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में 10 सितंबर को चोलापुर थाने में मुकदमा संख्या 378/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद और मोटरसाइकिल संख्या UP65FK1694 बरामद की। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम, उपनिरीक्षक अनिकेत श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास कुमार एवं कांस्टेबल भावेश कुमार मिश्रा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!