Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक युवक की लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई।

संवाददाता: आशीष सिंह 

जौनपुर

बतादे कि लोहे की सरिया से हमला कर युवक की हत्या शव सड़क पर रखकर लगाया जाम बतादे कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक युवक की लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विशाल यादव (28) पुत्र स्वर्गीय जोखू यादव, निवासी तिवारीपुर, थाना लाइन बाजार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, विशाल का रामदयालगंज बाजार निवासी एक व्यक्ति से पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते युवक पर लोहे की सरिया से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों और हत्या में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!