Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में अचानक घुसा क्रेन, पूजा पाठ कर रहे महिलाएं और बच्चे बाल बाल बचे, मंदिर का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, भगवान को नहीं आई खरोच।

संवाददाता: दिनेश पटेल 

मिर्जापुर 

मिर्जापुर जनपद के रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में अचानक क्रेन घुसी गई. मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है. गनीमत रही अंदर पूजा पाठ कर रहे महिला व बच्चे बाल-बाल बच गये.नाराज स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया और क्रेन को जब्त कर लिया है. मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्व मां विंध्यवासिनी मंदिर से कुछ ही दूरी पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया.एक क्रेन चालक सड़क किनारे स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में क्रेन लेकर घुस गया गनीमत रहा की पूजा पाठ कर रहे महिलाएं और बच्चे बाल बाल बच गए. मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया महादेव को खरोच तक नहीं आई. मंदिर क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया मंदिर बनवाने और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया और क्रेन को जप्त कर मंदिर बनवाने का आश्वासन दिया तब जाकर स्थानिय लोग मान गये पूरा मामला विंध्याचल अटल चौक के पास का है.

जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला गांव के रहने वाला सूचित सिंह क्रेन चला रहा था रेलवे ब्रिज के कारण आगे निकलने का रास्ता न मिलने पर वह वाहन बैक कर रहा था.इसी दौरान क्रेन अनियंत्रित होकर सीधे मंदिर में जा घुसी, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई मौके पर पहुंचेसिटी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया. क्रेन को जप्त कर लिया है.

घटना से नाराज लोगों ने क्रेन को मौके पर ही रोक लिया और मंदिर के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की मांग पर अड़ जाने पर सीओ सिटी अमित कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया की ट्रेन मालिक से बात कर मंदिर की मरम्मत कराई जाएगी और मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!