कूटरचित तरीके से ग्राम सभा की जमीन बेचने पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
मड़िहान थाना एवं तहसील क्षेत्र के देवपुरा गांव में एक व्यक्ति ने ग्राम सभा की जमीन को अपनी जमीन बात कर कई लोगों से पैसा ले लिया और कब्जे के नाम पर उन्हें स्टांप पेपर पर लिख कर दे दिया और जब लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह लाठी डंडे लेकर लोगों के घरों पर पहुंचकर उनसे गाली-गलौज कर किया और उन्हें बेइज्जत किया जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने शनिवार को थाना दिवस मड़िहान में किया जिस पर उप जिलाधिकारी ने लेखपाल को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी प्रधान की बात का समर्थन किया जिस पर उप जिलाधिकारी मड़िहान ने लेखपाल से धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा।
समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मड़िहान को दिए पत्रक में देवपुरा के ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह पंकज ने कहा कि मेरे ग्राम सभा में शमशेर अली पुत्र कद्दू डेढ़ बीघा बंजर जमीन कब्जा करके उसे अपना बताकर लोगों से 80000 से लेकर₹100000 में बेच रहा है और कब्जा के नाम पर उन्हें ₹10 के स्टांप पेपर पर लिखकर दे रहा है। लेने वाले को जब लोग मना करते हैं तो शमशेर अली लाठी डंडा लेकर मना करने वाले के घर आ जाता है और उसके द्वारा पर चढ़कर गाली देने लगता है और कई लोगों को मार भी चुका है वह बहुत ही सरंहग मनबढ़आदमी है लोग इससे परेशान है।
ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि इसको नहीं रोका गया तो इसका देखा देखी और लोग भी ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने लगेंगे जिससे ग्राम सभा में तनाव उत्पन्न हो जा सकता है और विकास का कार्य प्रभावित हो सकता है।
ग्राम प्रधान की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने लेखपाल से उस व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराकर जमीन को खाली करने को कहा है।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मड़िहान फहीम थाना अध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य एवं क्षेत्रीय लेखपाल व तमाम फरियादी मौजूद रहे।




