यूपी
आज बाबतपुर स्थित एक निजी लॉन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाददाता: आशीष सिंह
बाबतपुर, वाराणसी
आज बाबतपुर स्थित एक निजी लॉन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, राष्ट्रसेवा और विचारों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।




