यूपी
30 पेटी अवैध शराब व कार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता: कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
महराजगंज जनपद के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी बाईपास के पास से एक वैगनआर कार UP56AJ2022 से 30 पेटी अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो तस्करों महेंद्र (24) और बृजेश (26) निवासी फरेंदाको गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) और 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी महराजगंज ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए अभियान को आगे भी सख्ती से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।




