Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने वृक्षारोपण महाभियान में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

केराकत/ जौनपुर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “वृक्षारोपण महाभियान” के अंतर्गत रविवार को केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा धरौरा में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, पर्याप्त वर्षा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस महाभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में केराकत के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती, तहसीलदार अजीत कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी उतना ही आवश्यक है। सभी ने एक स्वर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रदेश को हरित एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!