कृषकों के उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ लें किसान : डॉ. सुनील पटेल

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी
शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर आयोजित विकासखण्ड स्तरीय कृषक गोष्ठी में रोहनिया विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
इस दौरान विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कृषक भाइयों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को बीज वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से मिलेट्स एवं मक्का उत्पादन से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानस सिंह (जिलाध्यक्ष युवा मंच), राजकुमार कश्यप (जिला महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी, विधायक 387 रोहनिया), दिनेश पटेल (जोन अध्यक्ष), विनोद पटेल (जिला उपाध्यक्ष किसान मंच), श्याम बली पटेल (जिला महासचिव) सहित जिला, विधानसभा, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




