यूपी
रामपुर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद के समस्त यातायात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग आयोजित।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर
रामपुर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद के समस्त यातायात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए यातायात कर्मियों को उच्च अधिकारियों द्वारा निर्धारित “Zero Incident” एवं “Zero Accident” के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। उन्हें यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।




