Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र स्वच्छता ही सेवा 2026′ के तहत एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में सफाई मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन।

संवाददाता: बिनोद गुप्ता 

भटगांव/छत्तीसगढ़

भारत सरकार के “स्वच्छता ही सेवा 2026” (Swachhata Hi Seva 2026) अभियान के अंतर्गत संचालित “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” के तहत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) भटगांव क्षेत्र द्वारा स्वच्छता प्रहरियों (सफाई मित्रों) के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण की देखभाल करना रहा।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम द्वारा सफाई मित्रों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर के साथ-साथ ईसीजी (ECG) और स्पायरोमेट्री (Spirometry – फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच) जैसे विशेष परीक्षण किए गए। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों (PPE Kits) का नियमित उपयोग करने के संबंध में परामर्श एवं जागरूक किया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई मित्रों के अथक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हमारे सफाई मित्र स्वच्छ और स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की देखभाल करना प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सफाई मित्रों को निःशुल्क आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश वितरित किए गए तथा समाज को स्वच्छ बनाने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!