सैदुपुर गोपालापुर में दिल दहला देने वाली वारदात: जमीनी विवाद में बेटे ने मां-बेटी की गला काटकर की हत्या।

संवाददाता: निलेश पटेल
रामनगर / जौनपुर
रामनगर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सैदूपुर गोपालापुर में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद को लेकर बेटे द्वारा ही मां और बहन की हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान शीतला देवी (75 वर्ष) पत्नी स्व. राजपति पटेल और उनकी पुत्री गौरी देवी (40 वर्ष) पुत्री स्व. राजपति पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज शाम करीब 4:45 बजे दोनों को प्रशासन द्वारा मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार इस जघन्य हत्याकांड के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।




