यूपी
शाहजहांपुर के बंडा चौराहे पर ट्रक- सीएनजी टैंकर की जोरदार टक्कर, ड्राइवर बाल-बाल बचा।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहांपुर बंडा,
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना क्षेत्र बंडा के मेन चौराहे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। पूरनपुर रोड से आ रहे ट्रक और बिलसंडा रोड से आ रहे सीएनजी टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे पर गोल चक्रव्यूह (राउंडअबाउट) न होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने वाहनों को हटवाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से चौराहे पर तत्काल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और गोल चक्रव्यूह बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।




