Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

थाना खैराबाद पुलिस की ईमानदारी बनी मिसाल, महिला का सोने के आभूषण और नकदी से भरा खोया पर्स लौटाया।

संवाददाता: आलोक सिंह

सीतापुर 

सीतापुर पुलिस की ईमानदारी और सतर्कता एक बार फिर लोगों के बीच भरोसे की मिसाल बनकर सामने आई है। खैराबाद थाना क्षेत्र की मछरेहटा चौकी पुलिस ने एक महिला का सोने के आभूषण और नकदी से भरा खोया हुआ पर्स बरामद कर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, 15 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे रानी कोठी निवासी सुमन का पर्स मछरेहटा चौराहे के पास कहीं गिर गया था। पर्स में सोने के झुमके, लॉकेट, मंगलसूत्र और 3,200 रुपये नकद रखे थे।

गश्त के दौरान मछरेहटा चौकी पुलिस को यह पर्स लावारिस हालत में मिला। पुलिस टीम ने पर्स को सुरक्षित रखने के साथ उसमें मौजूद दस्तावेजों के आधार पर महिला से संपर्क किया और उन्हें चौकी बुलाया।

17 जून को महिला की मौजूदगी में पर्स में रखे सभी आभूषण और नकदी का मिलान कराया गया, जिसके बाद पूरा सामान सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपना खोया हुआ कीमती सामान वापस पाकर महिला और उनके परिजनों ने सीतापुर पुलिस की ईमानदारी, तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

सीतापुर पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस हमेशा प्रतिबद्ध।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!